चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मूलचंद का संस्कृत साधना पुरस्कार के लिए चयन
Churu, Churu | Jul 24, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ मूलचंद को राजस्थान सरकार के संस्कृत साधना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में चयन समिति की जयपुर में आयोजित बैठक में प्रतिभाओं का चयन किया गया। बैठक में संस्कृत साधना सम्मान पुरस्कार के लिए चूरू के डॉ मूलचंद का चयन किया गया।