चूरू: गांव आसलसर की युवती पुराना बस स्टैंड के पास रहस्यमयी तरीके से लापता, मां और बहन के साथ दवा लेने आई थी चूरू
Churu, Churu | Jul 24, 2025 चूरू शहर में एक युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और असमंजस का माहौल है। घटना 21 जुलाई की है, जब सरदारशहर तहसील के गांव आसलसर की 21 वर्षीय शर्मीला अपनी मां और बहन के साथ दवा लेने चूरू आई थी। कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी।