चूरू: झारिया मोरी के पास सड़क हादसे में युवक घायल, राजकीय भरतिया अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jul 24, 2025 चूरू शहर के झारिया मोरी क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या 52 निवासी हिमांशु चंदेल के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब हिमांशु बाजार स्थित अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया।