चूरू: चूरू बालिका महाविद्यालय में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Churu, Churu | Jul 24, 2025 चूरू के बालिका महाविद्यालय में गुरुवार को निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की छात्राओं को शैक्षणिक सत्र की आवश्यक पुस्तकें बिना किसी शुल्क के वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सचिव भागीरथ शर्मा ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।