टेहरोली: सुजवा में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, देसी तमंचों के साथ 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
थाना टोड़ी फतेहपुर पुलिस ने सुजवां में बीती रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शातिर बदमाशों को देशी तमंचों और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है | दोनों बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास कर रहे थे | लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया | पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है |