बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मी और नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाला
Buxar, Buxar | Jul 6, 2025 वीर कुंवर सिंह सेतु पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि घाट पर स्नान कर रही महिलाओं की सूचना पर मौके पर पहुंचे नाविकों और पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई। देवदूत की तरह पहुंचे पुलिसकर्मी और नाविकों ने तुरंत रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।