बक्सर: यूपी के युवक को एक बोतल शराब लाना पड़ा महंगा, बक्सर न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष की सजा और ₹1 लाख का जुर्माना
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 जिले में उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन के एक मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए यूपी के 1 युवक को पांच वर्ष की सजा और एक लाख का जुर्माना देने का आदेश दिया है।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव निवासी संजीव कुमार राय का पुत्र अभिषेक कुमार राय शराब के साथ पकड़ा गया था। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।