बक्सर: मारवाड़ी समिति के नेतृत्व में श्याम उत्सव वाटिका में दो दिवसीय सावन महोत्सव आयोजित, महिला थाना अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 बक्सर नगर के अंबेडकर चौक स्थित श्याम उत्सव वाटिका परिसर में दो दिवसीय सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को 12:30 बजे अपराह्न में किया गया. आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महिला थाना अध्यक्ष कनिष्का तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है.