बक्सर: शहर के साधु घाट पर विश्राम गृह के भूमि पूजन में शामिल हुए अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के साधु-संंत, किया गया शिलान्यास
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 नगर के साधु घाट के पास संत जनों के विश्राम गृह के लिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद के रवि राज की तरफ से भूमि पूजन शनिवार को 3:30 बजे किया गया. इस मौके पर अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत श्री धर्मदालस जी महाराज, अंजनी दास, ब्रह्म बाबा एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे. राष्ट्रीय परशुराम परिषद के रवि राज ने कहा कि भूमि पूजन के साथ बक्सर में एक नए युग की शुरुआत की.