बक्सर: एमपी हाई स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता के साथ प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता शुरू
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान एवं प्राप्त निदेश के आलोक में बक्सर जिले के मध्य, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में मशाल खेल महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ है. जिसके तहत जिले के प्रखंड स्तर पर शनिवार को चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया है. प्रतियोगिता में सीआरसी स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओंं ने भाग लिया.