काराकाट: नगर पंचायत काराकाट गोडारी की बैठक स्थगित, विकास योजनाओं में बाधा का आरोप लगाया गया
नगर पंचायत काराकाट के गोड़ारी में विकास योजनाओं को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक वार्ड पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक में श्मशान घाट तक सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, करहा एवं नाली उड़ाही सहित विभिन्न योजनाओं को पारित किया जाना था। मुख्य पार्षद राधिका कुमारी ने बताया कि वार्ड संख्या 1, 2, 3, 7, 10 एवं 12 के सदस्य बैठक में थे।