चित्तौड़गढ़ शहर में व्यापारी के पिता की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो लाख रुपये से भरा बैग लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे की है, जब पीड़ित घर के बाहर पहुंचे ही थे कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विषेश टीम का गठन किया ।