गुमला: पुटु बेचकर पढ़ाई का सपना संजो रही छात्रा के 3 हजार रुपये चोरी, पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया
Gumla, Gumla | Jul 9, 2026 सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव की रहने वाली इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रा सलोनी कुमारी के साथ पटेल चौक पर चोरी की घटना हो गई। सलोनी पिछले चार दिनों से जंगली मशरूम (पुटु) बेचकर कॉलेज में नामांकन के लिए पैसे जमा कर रही थी। पुटु बेचने के दौरान उसके पास रखे 3 हजार रुपये एक युवक चोरी कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत की।