प्रतापगढ़: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति के साथ श्रद्धालुओं को वितरित की गई प्रसादी
प्रतापगढ़ स्थित दीपेश्वर महादेव परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हुआ। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 25 मई से 31 मई तक आयोजित इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। महायज्ञ के लिए विशेष रूप से नवकुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किय