धमतरी: ग्राम खरतुली में हुई बाइक की चोरी के मामले में अर्जुनी थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को धमतरी से किया गिरफ्तार
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली निवासी परमेश्वर साहू ने अपनी मोटर सायकिल को घर के बाहर खड़ी किया था।जिसे 6 व 7 मई की मध्य रात किसी अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले गया था।रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही थी।पुलिस ने इस मामले में रामपुर वार्ड निवासी अब्दुल रसीद और उसके दोस्त राकेश देवनाथ व भीमराज साहू को गिरफ्तार किया है।