टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट:मासूमों की मौतों के बाद कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सख्त, जिले के तालाबों की निगरानी का बनाया प्लान
टीकमगढ़। जिले में तालाबों में डूबने से बच्चों की लगातार हो रही मौतों के बाद कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन अब जिले के करीब 1000 तालाबों और तलैयों का सर्वे कर खतरनाक जलाशयों की पहचान करेगा। जिला पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जोखिमपूर्ण तालाबों की जानकारी हर परिवार तक पहुंचाएं और बच्चों को ऐसे स्थानों से