धमतरी: मोबाइल की बात को लेकर एक व्यक्ति को डंडे से पीटा गया, मामला दर्ज
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार जोधापुर वार्ड निवासी राजकुमार मंडावी शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद टहल रहा था। इस दौरान पंचवटी कॉलोनी अटल आवास निवासी हिमांशु राव उसके पास आया और कहा कि तेरा बेटा मेरे दोस्त का मोबाइल गुम गया था उसको रखा हुआ है। जिसे वे वापस नहीं कर रहा है। जिसको लेकर हिमांशु ने राजकुमार के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया।