सरीला: चंडौत गांव के पास दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की बेतवा नदी में डूबने से हुई मौत
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के पास स्थित बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाने के लिए आए 17 वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।