नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस लाइन्स सभागार में एसपी द्वारा प्रभावी पैरवी एवं सजा सुनिश्चित कराने हेतु पुलिसकर्मियों की गोष्ठी का आयोजन
एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित सभागार शनिवार करीब 2 बजे जनपद के मॉनीटरिंग सेल, न्यायालय पैरोकारों और कोर्ट मोहर्रिरों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कीई। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित आपराधिक मामलों की प्रभावी पैरवी करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाकर जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देश दिये है।