खंडवा: किशोर कुमार के बंगले में सेंध, कब्जे की सूचना से मुंबई तक खलबली
भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गायक रहे किशोर कुमार गांगुली के खंडवा स्थित बंगला खंडहर हो चुका है। 13 मई 2026 की सुबह जिला प्रशासन को सूचना मिली कि उनके बंगले के दीवार को तोड़कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि पर कब्जा की सूचना पर कलेक्टर की टीम मौके पर पहुंची। निर्माण पर रोक लगाते हुए पाइप जब्त की कार्रवाई की है।