बीना: परसोरा प्राइमरी स्कूल में खराब प्रसाद खाने से बच्चे बीमार, पंचायत और स्कूल प्रबंधन को एसडीएम का नोटिस
Bina, Sagar | Jan 27, 2026 ग्राम परसौरा प्राइमरी स्कूल में कार्यक्रम के बाद बूंदी लाइ का प्रसाद वितरण किया गया था। प्रसाद सामग्री घटिया होने की वजह से तीन बच्चे बीमार हो गए जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना मिलते ही बीआरसी महेंद्र जाट विभाग के शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर एसडीएम विजय डेहरिया ने स्कूल प्रबंधक एवं पंचायत को नोटिस भेजा है।