बहराइच: बहराइच जिले में प्रथम दृष्टया असत्य एवं निराधार पाई गई शिकायत
जिला पंचायत राज अधिकारी व प्रभारी सहायक विकास अधिकारी के विरूद्ध प्राप्त शिकायती पत्र के सम्बन्ध में DM द्वारा प्रकरण की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 05 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।प्रकरण की जांच में पाया गया कि प्रथम दृष्टया शिकायत असत्य एवं निराधार है तथा शिकायत के माध्यम से दोनो अधिकारीयो की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।