महोबा: महोबा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें प्राप्त, 6 का निस्तारण, ADM पंकज ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 महोबा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ADM वित्त/राजस्व कुंवर पंकज की अध्यक्षता में SP शशांक सिंह, CDO बलराम कुमार व SDM शिवध्यान पांडे ने जनसमस्याएं सुनीं। महोबा तहसील में 56 में से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। ADM ने निर्देश दिए कि निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो। IGRS और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर लापरवाही न बरतें।