बिंदकी: जहानपुर निवासी किसान ने उप जिलाधिकारी से चक मार्ग को तोड़कर खेतों में मिला लेने की शिकायत की, कार्रवाई का मिला आश्वासन
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जहानपुर निवासी राम शंकर ने शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे तहसील में उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार रमन से शिकायत किया कि कागजात खतौनी में चक मार्ग दर्ज है। लेकिन कुछ लोगों ने चक मार्ग को तोड़कर अपने खेतों में मिल लिया है। जिससे खेतों तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चक मार्ग में कब्जा हटाने की मांग किया।