मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण अभियान के दौरान हादसा टला, करंट की चपेट में आया युवक, टीएसआई की सूझबूझ से बची जान
मुगलसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार दोपहर 01 बजे को एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। घटना धर्मशाला मोड़ के पास हुई। मौके पर मौजूद टीएसआई ने तुरंत केबल हटाकर युवक को बचाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वही लोगो द्वारा अभियानों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।