प्रतापगढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का शुभारंभ, जल बचाने के लिए जनआंदोलन बनाने का संकल्प
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को दीपेश्वर महादेव तालाब पर “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का शुभारंभ विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ किया गया। अभियान के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पौधारोपण एवं श्रमदान जैसे आयोजन किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या