धौलपुर: ब्राह्मण समाज के आक्रोश से घिरे सांसद, विरोध की भनक लगते ही कांग्रेस ने कार्यक्रम किया रद्द
करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव के कथित ब्राह्मण और बनिया समाज विरोधी बयान का विवाद अब सियासी गलियारों से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को धौलपुर में कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले ही विरोध का ऐसा माहौल बन गया कि कार्यक्रम होने से पहले ही रद्द करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सांसद के खिलाफ काले झंडे दिखाने, काली पट्टी बांधकर विरोध