मंदसौर: पुरानी रंजिश में गांधी चौराहे पर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश बनी जानलेवा: गांधी चौराहे पर युवक की हत्या, दो आरोपी पकड़े गए मंदसौर शहर में गांधी चौराहे पर हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नरसिंहपुरा निवासी 19 वर्षीय अरुण पर देर रात हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।