पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास खाली करने से इनकार पर पटना में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, कानून सम्मत होनी चाहिए बात
RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने RJD नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी बंगला खाली करने से इनकार करने पर रविवार शाम करीब 4:00 बजे कहा कि उनको भी इसमें कानून सम्मत बात करनी चाहिए। अगर उनका कोई दावा है उस हिसाब से उनको बात करनी चाहिए। लेकिन एक जबरदस्ती भरा वक्तव्य हम यही करेंगे, यह उचित नहीं है।