पंचकूला: उपायुक्त ने लघु सचिवालय में प्ले स्कूलों की मरम्मत को लेकर संबंधी विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के सभागार में प्ले स्कूलों की मरम्मत को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को स्कूलों के सौंदर्यकरण के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं के अनुरूप 47 प्ले स्कूल पंचकूला में शुरू किए गए हैं।