पंचकूला: डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला ने मोस्ट वांटेड अपराधी को जिला अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम के द्वारा दो अवैध देसी कट्टों के साथ एक मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया था । पकड़े गए आरोपी को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया जहां पर कोर्ट ने आरोपी का 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया है । चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम के द्वारा आरोपी से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी।