पंचकूला: सेक्टर 1 आत्म ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, अतिरिक्त उपायुक्त ने किया शुभारंभ
राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित आत्म ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. हरीश विशिष्ट ने अपने कर कमलों द्वारा किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना अधिकारी कमलेश चौहान, शालिनी कपूर, रितु खोसला व रमेश बत्रा प्रधानाचार्य मौजूद रहे।