सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर देवगांव की रहने वाली रश्मि शर्मा के बैग से सोने चांदी के जेबरात और नगदी चोरी हो गए,जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की गई है। वहीं इस मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस मामले पर परिजनों ने आज 10 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है।