कौंच: कोंच कोतवाली में पुलिस विभाग का विशेष वृक्षारोपण अभियान, एसडीएम-सीओ समेत अधिकारियों ने लगाए पौधे
Konch, Jalaun | Jul 12, 2026 कोंच में रविवार सुबह 10 बजे कोतवाली परिसर, एसडीएम व सीओ आवास सहित सभी पुलिस चौकियों पर विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की हैं।