सदर: वाराणसी के दीवानगंज में धमाके से दहशत, महिला बाल-बाल बची
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज मोहल्ले में रविवार तड़के बम फोड़कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया। स्वर्गीय राम सिंह की पत्नी शीला सिंह, जो पिछले पांच महीनों से अकेले रह रही हैं, के घर को निशाना बनाया गया। सुबह करीब 4 बजे उनके कमरे की खिड़की पर बम फेंका गया।