पंचकूला: खेड़ी गांव में बस स्टैंड के नजदीक दो स्थानों पर चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
रायपुर रानी के नजदीक लगते गांव खेड़ी में दो स्थानों पर रात के समय चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों के द्वारा खेड़ी गांव के बस स्टैंड के नजदीक स्थित है एक दुकान से गैस सिलेंडर, पक्खे सहित अन्य सामान चोरी किया गया। वही दूसरी चोरी गांव खेड़ी के पूर्व सरपंच के दफ्तर में हुई हैं जहा से सीसीटीवी कैमरे चोरी की गई हैं।