कोडरमा
मंडल कारा में बंदियों से अवैध वसूली, नशीले पदार्थों की उपलब्धता और मुलाकात के नाम पर उगाही के आरोपों को लेकर बुधवार को दो सदस्यीय जांच टीम कोडरमा पहुंची। टीम ने करीब पांच घंटे तक जेल के अंदर जांच की और बंदियों, जेल कर्मियों व अधिकारियों से पूछताछ की।शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट भी जांच टीम को उपलब्ध कराए गए। टीम ने मुलाकात रजिस्टर समेत कई दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के केंद्र में रहे प्रभारी जेलर प्रेम कुमार अवकाश पर बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि बंदियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जेल आईजी को सौंपी जाएगी।
#viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews