बांधवगढ़: द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026: सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने प्रतिनिधियों को नियुक्त किया
उमरिया जिले में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ये प्रतिनिधि प्रश्न-पत्रों को संबंधित थानों से प्राप्त कर सुरक्षित तरीके से परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।