कोंडागांव: 550 लाख की लागत से बनेगी सिलाटी–बंजोड़ा सड़क, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने ग्राम बंजोड़ा में लगभग ₹550.69 लाख की लागत से बनने वाली 5.25 किमी लंबी सिलाटी–बंजोड़ा सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।