मंडी: शिवरात्रि महोत्सव को लेकर नगर निगम तैयार,शहर में सफाई का किया औचक निरीक्षण
Mandi, Mandi | Feb 12, 2024 सोमवार को नगर निगम मण्डी की टीम द्वारा मंडी शहर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके दौरान मंडी से लेकर के नागचला तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। मंडी शहर में होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान स्वच्छता साथियों द्वारा नगर निगम के वार्ड नंबर 15 के नागचला से होते हुए चक्कर गुटकर रानी बाई पुलधराट मंगवाई से आईटीआई पुल से लेकर के मंडी तक सड़कों की सफाई की।