मंडी: UPA की पूर्व सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी कर मोदी सरकार ने दिखाया दम- मंडी दौरे पर बोले पूर्व सीएम जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 12, 2024 पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी उसका सारा कच्चा चिट्ठा श्वेत पत्र के माध्यम से देश के समक्ष रखा है। आज देश को मोदी ने कुशल नेतृत्व देकर बदहाली के दौर से बाहर निकाला है। देश विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है और विश्व मानचित्र पर देश को एक अलग पहचान मिली है। आज देश मोदी जी का यह नेतृत्व अनुभव कर रहा है।