मंडी: कांगनी माता मंदिर मंदिर में 14 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा बंसत पंचमी का पर्व-भरतदास महंत कांगनी माता मंदिर
Mandi, Mandi | Feb 12, 2024 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांगनी माता मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी कांगनी माता मंदिर के महंत भरत दास ने दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर 13 फरवरी को कंगनी माता मंदिर परिसर में रामचरित्र मानस का पाठ आयोजित किया जाएगा और 14 फरवरी को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।