मंडी: मांगों को लेकर एडीसी मंडी से मिला हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था का प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Feb 12, 2024 हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीसी मंडी रोहित राठौर से मिला और मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था की जिला प्रधान हेमलता पठानिया ने कहा कि प्रशासन की ओर से उपायुक्त कार्यालय के बाहर दिव्यांगों के लिए पार्किंग का प्रावधान किया गया है, वहां साइन बोर्ड लगाया जाए।