एटा: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते एटा स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, जीआरपी पुलिस अलर्ट, यात्रियों और सामान की जांच की जा रही
Etah, Etah | Oct 11, 2026 दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एटा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी पुलिस अलर्ट पर है।जीआरपी थानाध्यक्ष सलमान अली के नेतृत्व में शनिवार रात स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई। पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म और परिसर में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे है।