माकड़ोन: कायथा पुलिस ने सुमरखेड़ा मच्छी बाजार के पास से एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा
Makdon, Ujjain | Apr 11, 2026 शनिवार दोपहर 12 बजे कायथा पुलिस ने गांव सुमरखेड़ा मच्छी बाजार मके पास से एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। कायथा पुलिस ने बताया की एक युवक कच्ची शराब बेचने जा रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ा गया। उसके पास से 500 रुपए कीमत की 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।