कायमगंज: शमशाबाद में धीमी सड़क निर्माण पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नाराज, ₹42 लाख की लागत से बन रही सड़क को दी चेतावनी
शमशाबाद नगर पंचायत के अंतर्गत 42 लाख की लागत से 580 मीटर सड़क का निर्माण चल रहा है।सड़क का निर्माण गंगा रोड टेंपो स्टैंड से अलाउद्दीन की चक्की से चंद्रमुखी ज्वाला शंकर पर रायजादा बालिका इंटर कॉलेज तक किया जा रहा है।सड़क निर्माण धीमी गति से चल रहा है।जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने नाराजगी जताई और जल्द सड़क निर्माण बनाने की चेतावनी दी