खेरागढ़: सैंया क्षेत्र में हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, मेले का आयोजन
हनुमान जयंती के अवसर पर सैंया क्षेत्र के मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में हनुमान पताकाएं लहराईं और ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बीरई गांव से मंदिर तक भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें डमरू वादन से माहौल भक्तिमय हो गया। गांव में मंदिर कमेटी द्वारा मेले का आयोजन कि