मुरैना नगर: लेपा भिडोसा चौराहे पर सड़क हादसे में एक महिला की हुई मौत
भिंड जिले के एडोरी के पथकुई का पुरा गाँव के रहने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक से शेखपुर गाँव से बीती रात अपने गाँव जा रहा था। तभी सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक से महिला गिर गई ओर महिला की मौत हो गई।अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।