मुरैना नगर: एमएस रोड पर ई-रिक्शा बचाने के प्रयास में बुलेट अनियंत्रित होकर गिरी, दो नाबालिग भाई घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में रहने वाले दो नाबालिक भाई बुलेट बाइक से बाजार गए हुए थे।बाजार से लौटते समय एमएस रोड पर कलेक्टर बंगले के पास मोड़ पर अचानक सामने ई रिक्शा आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी जिससे दोनों भाई घायल हो गए।उनको जिला अस्पताल ले जाया गया,जहाँ उनका इलाज जारी है।