मुरैना नगर: पंचमपुरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल से घर लौट रहा व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना जिले के केलारस थाना क्षेत्र के खिल्ली गाँव में रहने वाला व्यक्ति अपनी ससुराल देवगढ गया हुआ था।आज दोपहर वो बाइक से अपने घर आ रहा था,तभी चंबल नहर स्थित पंचमपुरा की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वो घायल हो गया।घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है।